Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

पाले में रपटी कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत की कार, बाल बाल बचे, आई हल्की चोटें

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह बाल बाल बच गए। उन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं। हादसा पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला जमने से चालक संतुलन खो बैठा और कार रपट कर सड़क पर ही पलट गई।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, यूसीएफ चेयर मैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत के साथ पौड़ी जिले के थलीसैंण से एक कार्यक्रम में भाग लेकर देहरादून वापस लौट रहे थे। भरसार और चौरीखाल के बीच सड़क पर पाला होने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि मंत्री धन सिंह रावत और उनके साथी सुरक्षित बच गये। इसके बाद वे दूसरे वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। पौड़ी के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वाहन सड़क में पलट गया था, हल्की चोट है। थैलीसैण से पुलिस टीम को भी भेज दिया गया था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *