Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल की बैठक आज, रोजगार सहित लिए जा सकते हैं ये फैसले

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम छह बजे सचिवालय में होगी। इस बैठक में प्रदेश में रोजगार की संभावना बढ़ाने के साथ ही कोविड की नियमावली पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर भी कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 21 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र से पहले कैबिनेट की एक और बैठक हो सकती है।
कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक मांगों को लेकर भी चर्चा होगी। विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक मांगें लाने की तैयारी है। इसी को देखते हुए कैबिनेट में अनुपूरक मांगों को अनुमोदन के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखा जा सकता है। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से रोजगार बढ़ाने से संबंधित मामलों को भी लाया जा सकता है। इसके साथ ही कोविड, विभागों की नियमावलियों को भी मंत्रिमंडल के सामने रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *