Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

उत्तराखंड में कैबीनेट की बैठकः एक जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए खुलेगी चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल की बैठक में सीमित संख्या के साथ एक जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने पर फैसला लिया गया।


उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल की बैठक में सीमित संख्या के साथ एक जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने पर फैसला लिया गया। सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
कैबिनेट फैसले
-चार धाम यात्रा को लेकर भी लिया फैसला, सीमित संख्या के साथ चार धाम यात्रा 1 जुलाई से खुलेगी।
-पहले चरण में स्थानीय जनपद वासियों के लिए खोली जाएगी चारधाम यात्रा।
-चारों धामों के लिए नियुक्त किए जाएंगे वरिष्ठ अधिकारी।
-कोविड निगेटिव रिपार्ट यात्रा के लिए अनिवार्य होगी।
-तीर्थ पुरोहितों को लगाई जाएगी वैक्सीन
-भागीरथी और अलकनंदा नदी के किनारे के तटों को बाढ़ परिक्षेत्र किए घोषित।
-कोविड की दूसरी लहर के बाद कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों के ओवर टाइम करने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों से हफ्ते में 6 दिन ही काम करवाया जाएगा।
-देहरादून के सेलाकुई में ऑक्सीजन प्लांट में बिजली की समस्या को देखते हुए अंडर ग्राउंड बिजली लाइन बिछाने को मंजूरी।