Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

कोरोनाकाल में कामधंधा हुआ चौपट, आर्थिक तंगी के चलते सीमेंट सप्लायर ने फांसी लगाकर दी जान

कोरोनाकाल में आर्थिक तंगी के चलते एक सिमेंट के सप्लायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से परेशान था। गौरतलब है कि कोरोनाकाल के दौरान लॉकडाउन के चलते काफी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। उनके काम धंधे चौपट हो गए। अब आर्थिक परेशानियों के चलते फांसी लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं.
देहरादून में सेलाकुई पुलिस के मुताबिक गत 10 जुलाई की रात रामसावाला में एक व्यक्ति के कटहल के पेड़ पर फांसी लगाने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस गई और शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक की पहचान विनय गोयल पुत्र शमशेर चंद गोयल निवासी पार्क रोड थाना पटेल नगर जनपद देहरादून के रूप में की गई।
प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में पता चला कि विनय गोयल सीमेंट सप्लायर था। पर्वतीय क्षेत्रों में वह सीमेंट की सप्लाई करता था। कोरोनाकाल में उसका धंधा मंद पड़ गया था। कई जगह मोटी रकम फंसी हुई थी।
साथ ही उसका पिछले ढाई वर्षों से रामसावाला सेलाकुई में मकान का काम चल रहा था। जो निर्माणाधीन है। मार्केट से पैसा ना आने के कारण विगत कई दिनों से विनय गोयल मानसिक रूप से परेशान था। वह शराब का सेवन भी कर रहा था। मानसिक परेशानी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।