Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में चुनाव से पहले शिक्षकों की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के साथ ही किए गए बंपर तबादले, देखें सूची

उत्तराखंड में शिक्षकों को पदोन्नति के साथ ही उनके तबादले कर दिए गए हैं। ये संख्या भी बंपर है। इनमें 167 शिक्षक और 10 शिक्षिकाएं हैं। राजकीय उच्च माध्मिक विद्यालयों में कार्यरत इन शिक्षकों को अब प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नत कर राजकीय इंटर कॉलेजों में नियुक्ति दी गई है।

उत्तराखंड में शिक्षकों को पदोन्नति के साथ ही उनके तबादले कर दिए गए हैं। ये संख्या भी बंपर है। इनमें 167 शिक्षक और 10 शिक्षिकाएं हैं। राजकीय उच्च माध्मिक विद्यालयों में कार्यरत इन शिक्षकों को अब प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नत कर राजकीय इंटर कॉलेजों में नियुक्ति दी गई है। इन प्रधानाचार्यों को 78800-209200 के वेतनमान पर अस्थायी रूप से पदोन्नत कर तत्काल प्रभाव से तबादले में भेजा गया है। इनके अवाला 92 और शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनके तबादलों के कारण भी बताए गए हैं। किसी का तबादला गंभीर बीमारी तो किसी का अन्य कारणों से किया गया है। इनमें अधिकांश गंभीर रूप से बीमार हैं। कुछ विकलांग हैं तो कुछ शिक्षिकाओं के पति की और कुछ शिक्षकों की पत्नी की  मौत हुई है।
उत्त्तराखंड के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश में तबादलों का शोर है। आईएएस पीसीएस समेत कमोबेश सभी विभागों से धड़ाधड़ ट्रांसफर सूची जारी हो रही है। इस ट्रांसफर मुहिम में शिक्षा विभाग सबसे आगे चल रहा है। शासन प्रशासन में मनमाफिक अधिकारी बैठाने की पूरी जुगत लग रही है। ट्रांसफर सूची में कुछ तबादले नियमों के तहत हुए हैं। पहाड़ी जिलों से भी सैकड़ों शिक्षक मैदानी इलाके में उतार दिए। कुछ ऊंची पहुंच वालों के। और जिनकी कोई पहुंच नहीं वे ट्रांसफर सूची में अपना नाम तलाश रहे हैं।
इधर, चुनाव आयोग जल्द ही आचार संहिता की घोषणा करने वाला है। जबकि कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शासन में हुए तबादलों पर सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी, खनन, स्थानीय निकाय, पुलिस-प्रशासन समेत अन्य विभागों में देर रात तक ट्रांसफर सूची पर काम चल रहा है।
देखें प्रोन्नत हुए प्रधानाचार्यों की सूची


देखें अन्य शिक्षकों की तबादला सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *