Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से देहरादून में होगा आयोजित, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी को देहरादून विधानसभा में होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार पहली बार विधानसभा का सत्र पेपरलेस होगा। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने 18 फरवरी से बजट सत्र आहूत करने की मंजूरी दे दी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विधानसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी (अकाउंट) हेमचंद्र पंत की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र 18 फरवरी की सुबह 11 बजे से विधानसभा देहरादून में होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है। पेपरलेस बजट के लिए विधानसभा सभा मंडप में सभी सदस्यों के बैठने के स्थान पर टैबलेट लगाए गए हैं। इसके माध्यम से विधायकों को विधायी कार्य की जानकारी व सूचना मिलेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।