Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दूसरों की समस्या सुलझाने वाले धीरेंद्र शास्त्री को भाई ने दी समस्या, मुंह में सिगरेट और शादी में लहराया तमंचा

पहले से ही पर्ची में दूसरों की समस्या लिखकर उसका निवारण करने का दावा करने वाले मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने ही उन्हें समस्या दे दी। अब धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी बताकर उनका विरोध करने वालों का कहना है कि पहले अपने घर की ही समस्या को सुधार लें, फिर आम लोगों की समस्या को दूर करने की बात करें। क्योंकि उनके भाई ने ऐसा किया, जिसे गुंडागर्दी ही कहा जा सकता है। उसने एक दलित युवती के विवाह समारोह में घुसकर लोगों पर तमंचा ताना। इस दौरान उसके मुंह में सिगरेट भी दबाई हुई थी। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री का भाई शराब के नशे में टल्ली था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया में गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मध्‍य प्रदेश के बागेश्‍वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई है। वीडियो में दिखाया गया है कि बागेश्‍वर धाम मंदिर के प्रमुख के भाई ने एक दलित युवती की शादी में घुसकर वहां मौजूद अतिथियों को कट्टा ( देसी पिस्‍तौल) दिखाकर धमकाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के भाई और धार्मिक उपदेशक सौरभ उर्फ शालिगराम शराब के नशे में थे। पुलिस के अनुसार, सौरभ ने बागेश्‍वर धाम के गीतों के बजाय बुंदेलखंड के लोकप्रिय राई नृत्‍य संगीत बजाए जाने पर आपत्ति जताई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एक हाथ में सिगरेट लिए सौरभ को एक शख्‍स को गाली देते और उसके सिर पर पिस्‍तौल ताने देखा जा सकता है। वीडियो 11 फरवरी की रात में अहिरवार समाज के व्यक्ति के घर शादी समारोह के दौरान का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का नाम जुड़ने से पुलिस की ओर से टीम गठित कर जांच करने की बात कही गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जाता है कि इस समय बागेश्वर धाम में चल रहे सामूहिक विवाह समारोह में ही शादी कराने को लेकर अहिरवार परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ है, परंतु वीडियो में धमकी को लेकर अभी कोई भी शिकायत लेकर पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। बता दें, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री “भागवत कथा” के लिए देशभर में यात्रा करते हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र के एक अंधविश्वास विरोधी संगठन ने उन्हें नागपुर में एक कार्यक्रम में चमत्कारी शक्तियों को प्रदर्शित करके दिखाने की चुनौती दी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।