Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

भारत से नेपाल कारतूस ले जा रहे बीजेपी विधायक का भाई और चालक गिरफ्तार

उत्तराखंड में बीजेपी के नेताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में अलग अलग दुष्कर्म के दो मामले में बीजेपी नेताओं के नाम सामने आए। अब अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बीजेपी विधायक का भाई धरा गया। अल्मोड़ा जिले में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उसके चालक को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में गिरफ्तार किया है। इनसे 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों को बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। एसएसबी कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40 वर्ष) पुत्र चंद्र दत्त नैनवाल और उसके चालक अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47 वर्ष) पुत्र शेर सिंह से 40 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही उनसे कई मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया। इन आरोपियों और कारतूस को एसएसबी ने बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरोपी सतीश नैनवाल रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई हैं। बताया जा रहा है कि भारत से नेपाल के लिए काफी समय से हथियारों की तस्करी हो रही है। फिलहाल पूरे मामले में बनबसा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कारतूस को कहां से लाकर नेपाल में किसको सप्लाई देने जा रहे थे, उसकी जानकारी जुटा रही है। इस चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक आरती बुनकर, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह बाली, कांस्टेबल राम सिंह नुवाद, महिला कांस्टेबल नेहा गुप्ता शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।