Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

गोवा में ब्रिटिश महिला से बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा में आरामबोल समुद्र तट के पास प्रसिद्ध 'स्वीट लेक' में ब्रिटिश महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा में आरामबोल समुद्र तट के पास प्रसिद्ध ‘स्वीट लेक’ में ब्रिटिश महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा ने दो जून को समुद्र तट पर आराम कर रही मध्यम आयु वर्ग की ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अपने पति के साथ गोवा घूमने आयीं पीड़िता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है।
यह गोवा में बीच पर रेप की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले गोवा में 2018 में भी ब्रिटिश महिला से रेप का मामला सामने आया था। कर्नाटक के होसकोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी कोलवाले की जेल से घटना से करीब सात महीने पूर्व फरार हुआ था। उसकी तलाश आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु की पुलिस कर रही थी।
उधर, पिछले साल जुलाई में गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा दो लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म पर राज्‍य की विधानसभा में कथित तौर पर यह कहा था कि माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे। साथ ही उन्‍होंने कहा था कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। उन्हें अपने बच्चों खासतौर से नाबालिगों को रात-रात भर बाहर नहीं रहने देना चाहिए। हालांकि उनकी इस टिप्‍पणी पर विवाद हो गया था और प्रमोद सावंत ने बाद में सफाई दी थी कि उनके वास्‍तविक संदर्भ को सही नहीं समझा गया।