Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव, नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं: धस्माना

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के पश्चात ब्रिटेन के नए नामित महाराज चार्ल्स का उत्तराखंड व भारत के प्रति विशेष लगाव है। शपथ लेने के पश्चात उन्हें उत्तराखंड जरूर आना चाहिए। ऐसी मेरी कामना हैं। साथ ही उनके महाराज के रूप में सफल रहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हैं। यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि छह नवंबर 2013 को प्रिंस चार्ल्स के रूप में ब्रिटेन के नए महाराज अपनी पत्नी कैमिला के साथ नौ दिवसीय भारत के दौरे पर आए थे। वह उत्तराखंड भी पधारे थे, तब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से एफआरआई देहरादून में मुलाकात की थी। इसकी तस्वीर सांझा करते हुए धस्माना ने बताया कि स्वभाव से विनम्र प्रिंस चार्ल्स ने उत्तराखंड के विकास व राज्य की विधानसभा के स्वरूप व रासजनैतिक गतिविधियों के बारे में अनेक बातें पूछीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि अगले दिन नरेन्द्र नगर के एक होटल में तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित रात्रि भोज में भी प्रिंस चार्ल्स लोगों से बहुत आत्मीयता से मिले। धस्माना ने कहा कि अब नई भूमिका में वे भारत व उत्तराखंड पधारेंगे तो निश्चित रूप से भारत व ब्रिटेन के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। उन्होंने बताया कि उस समय मुलाकात के समय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तत्कालीन मंत्रियों में नवप्रभात, हरीश दुर्गापाल, बीजेपी नेता विजया बड़थ्वाल, सुंदर लाल मंद्रवाल भी शामिल थे।