सीपीआइ (एम) के ब्रांच सम्मेलन में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं के साथ ही किसान आंदोलन को दिया समर्थन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का उत्तराखंड में ब्रांच सम्मेलन का सिलसिला जारी है। इसके तहत देहरादून में चंद्रशेखर आजादनगर द्रोणपुरी वार्ड में आयोजित सम्मेलन में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं के साथ ही किसान आंदोलन को समर्थन दिया गया। साथ ही उनकी समस्या को लेकर आंदोलन का निर्णय किया गया।
बृन्दा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पहले दिवगंत कार्यकर्ताओं के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में पिछले कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य के लिए। साथ ही पार्टी को मजबूत कर जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष का फैसला लिया गया। यह भी फैसला लिया गया कि बस्तियों के नियमतिकरण तथा आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिये शीध्र ही जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी कदमों, साम्प्रदायिक परस्त नीतियों के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष करने का निर्णय किया गया। सम्मेलन में किसान आन्दोलन, आशा, आंगनबाड़ी, भोजनमाताओं तथा बेरोजगारों के आन्दोलन को समर्थन दिया गया। साथ ही नगर निगम प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, सफाई, डेंगू से बचने के लिये फागिंग तथा दवाइयों का छिड़काव किया जाए। सड़कों, नालियों का निर्माण तथा बाढ़ से सुरक्षा के इन्तजाम करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर सचिव मंडल की सदस्य इन्दु नौडियाल, अनन्त आकाश, नुरैशा अंसारी, चन्दा ममगाई आदि ने विचार व्यक्त किए।
