Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

नाबालिग से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर 29 ने किया रेप, 23 को किया गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़की से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना डाली। इसके बाद इसी वीडियो को आधार बनाकर उससे प्रेमी के दोस्त दुष्कर्म करते रहे।आरोप है कि नौ माह के भीतर उससे 29 युवकों ने दुष्कर्म किया।

एक नाबालिग लड़की से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना डाली। इसके बाद इसी वीडियो को आधार बनाकर उससे प्रेमी के दोस्त दुष्कर्म करते रहे।आरोप है कि नौ माह के भीतर उससे 29 युवकों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 23 युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लड़कों में दो नाबालिग भी हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला महाराष्ट्र राज्य के मुंबई से सटे ठाणे जिले की है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने 9 महीने के अंतराल में 29 युवकों पर उससे रेप करने का आरोप लगाया। ठाणे के एडिशनल सीपी दत्तात्रेय कराले के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम बनाकर 23 लड़कों को पकड़ा गया है। इनमें दो नाबालिग भी हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया गया कि आरोपी युवक और पीड़िता एक ही जगह के रहने वाले हैं। सबसे पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी ने बनाया था। फिर उस वीडियो के आधार पर अभी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। उस ग्रुप में लगभग सभी आरोपी शामिल थे, जो डोम्बिवली, बदलापुर , राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी हैं। ये लोग नाबालिग को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर रेप किया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजनीतिक दल से जुड़ा भी बताया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।