प्रेमी ने किशोरी पर घर से भगाने को बनाया दबाव, नहीं मानी तो कर दिया वीडियो वायरल
एक युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की। फिर वीडियो काल करके उसके साथ अश्लील बातचीत की। इसके बाद उसने किशोर पर घर से भागने के लिए दबाव बनाया।
एक युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की। फिर वीडियो काल करके उसके साथ अश्लील बातचीत की। इसके बाद उसने किशोर पर घर से भागने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसके साथ वीडियो काल के दौरान की गई अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।राजपुर निवासी किशोरी की बड़ी बहन ने थाने में शिकायत दर्ज की है। युवती ने पुलिस को बताया कि कटिया पश्चिमी चंपारन बिहार के रहने वाले बिट्टू कुमार की उसकी 16 साल की बहन के साथ फोन पर पिछले आठ महीने से बातचीत हो रही थी। उसने वीडियो काल पर किशोरी के साथ अश्लील बातें की। इसी दौरान उसने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद से बिट्टू किशोरी पर लगातार घर से भागने का दबाव बना रहा था।
आरोप है कि जब किशोरी ने मना किया तो उसने उसकी वीडियो वायरल करनी शुरू कर दी। उसने अपने दोस्त को भी कुछ अश्लील वीडियो भेजी। जहां बिट्टू के दोस्त ने उनके क्षेत्र में कई व्यक्तियों को यह वीडियो व फोटो दिखा दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक की ओर से लगातार उनके रिश्तेदारों को वीडियो व फोटो भेजी जा रही है, जिसके कारण किशोरी तनाव में है। राजपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






