Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देहरादून में लंबे सफेद बाल और सफेद दाढ़ी में नजर आए बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती

कोरोनाकाल में लॉकडाउन से बाद धीरे-धीरे जब सब कुछ खुलता गया तो उत्तराखंड में बॉलीवुड ने भी रुख करना शुरू कर दिया है। साथ ही बॉलीवुड सितारे भी यहां की तरफ रुख कर रहे हैं। कल ही आमिर खान देहरादून के जाखन में छुट्टियां मनाने पहुंचे। वह बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। वहीं एक जमाने के सुपर स्टार और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग में वह सफेद लंबे बाल और दाढ़ी में बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म का कुछ भाग रविवार को दून में फिल्माया गया। फिल्म की शूटिंग दून में पूरी होने के बाद ऋषिकेश में कुछ सीन फिल्माए जाएंगे।
बता दें कि आजकल मिथुन दा अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में आ रखे हैं। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म का कुछ भाग रविवार को देहरादून में फिल्माया गया। यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर हुई हिंसा के ऊपर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग के कुछ भाग उत्तराखंड में फिल्माए जा रहे हैं। जिसके लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उत्तराखंड में आ रखे हैं।
वहीं, इस फिल्म में उत्तराखंड के युवा कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने की शुरुआत में फिल्म एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे हुए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।