Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

सेल्फी प्वाइंट में पैराफिट से टकराकर पलटा बोलेरो वाहन, युवती की मौत, युवक घायल

मसूरी से देहरादून आ रहा बोलेरो वाहन सेल्फी प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई और एक युवक घायल है।

मसूरी से देहरादून आ रहा बोलेरो वाहन सेल्फी प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई और एक युवक घायल है। वाहन में छह लोग सवार थे। अन्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मसूरी पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक सेल्फी प्वाइंट के पास हुए इस हादसे से दौरान सड़क पर जाम लग गया। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें एक युवक और युवती को गंभीर चोटे आई। दोनों को उपचार के लिए देहरादून पहुंचाया। जहां युवती की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान दीप्ति (19 वर्ष) पुत्री रविंदर निवासी विजय कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई। वहीं घायल निखिल नेगी निवासी रायपुर देहारदून है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। किसी तरह वाहन को सीधा कर यातायात सुचारु कर दिया गया। वाहन में कुछ छह लोग सवार थे। मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

You may have missed