Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

औली के निकट गौरसों बुग्याल में बर्फ से ढके मिले मुंबई के दो पर्यटकों के शव

उत्तराखंड के चमोली जिले में औली से करीब चार किलोमीटर दूरी पर स्थित गौरसों बुग्याल में मुंबई के दो पर्यटकों के शव मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम शवों को जोशीमठ लेकर पहुंची।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गौरसों घूमने गए एक पर्यटक ने औली आकर स्थानीय निवासियों को गौरसों में बर्फ में दो शव पड़े होने की जानकारी दी। इस पर वन विभाग की गश्ती टीम अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में गौरसों में वस्तुस्थिति का पता लगाने गई। टीम ने बताया गया कि गौरसों बुग्याल में पड़े दो शवों के पास उनके बैग भी रखे हैं। साथ ही शवों के ऊपर बर्फ जमी हुई है।
इनके पास से पास से फ्लाइट के टिकट मिले हैं, जिनमें वेस्ट मुंबई निवासी संजीव कुमार गुप्ता और सिन्सा गुप्ता के नाम हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मुंबई से यहां घूमने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इनके पास से मिले टिकटों के आधार पर उनके संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पता लगाया जाएगा।