Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

अमेरिका में ट्रक में मिले 46 से अधिक लोगों के शव, अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का कर रहे थे प्रयास

अमेरिका के टेक्सास से डरा देने वाली खबर सामने आई है। सैंट एंटोनियों शहर में एक ट्रक के अंदर कम से कम 46 से अधिक लोग मृत पाए गए। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने इस दिल दहला देने वाले वाकये के बारे में जानकारी दी है।

अमेरिका के टेक्सास से डरा देने वाली खबर सामने आई है। सैंट एंटोनियों शहर में एक ट्रक के अंदर कम से कम 46 से अधिक लोग मृत पाए गए। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने इस दिल दहला देने वाले वाकये के बारे में जानकारी दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक केसैट ने बताया कि जिस ट्रक में लोग मृत मिले, वो शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में स्थित रेल की पटरियों के बगल में पाया गया था। सैन एंटोनियो के केसैट टेलीविजन ने अज्ञात सैन एंटोनियो पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए ट्रक के अंदर 46 लोगों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि सैन एंटोनियों की पुलिस ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
KSAT के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों में पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस एक बड़े ट्रक के चारों ओर दिख रही हैं। ये अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का मामला माना जा रहा है। क्योंकि जहां ये ट्रक मिला है वह अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर 250 किमी है। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रियाना रोचा गार्सिया के मुताबिक ट्रक में मृत मिले लोग प्रवासी हैं।
सैन एंटोनियो फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सोमवार की रात 16 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 नाबालिग है। इन्हें हीट स्ट्रोक को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन प्रवासियों को मेथोडिस्ट मेट्रोपॉलिटन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। माना जा रहा है कि ये सभी बंद ट्रक के अंदर बैठे हुए थे और गर्मी के कारण इनकी हालत खराब हो गई। सोमवार को टेक्सास में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि 2017 में भी इसी तरह 10 अप्रवासियों के शव से भरा ट्रक टेक्सास में मिला था।
मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता अज्ञात
इस मामले पर मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट कर उन्होंने इसे ट्रेजेडी इन टेक्सास यानी टेक्साक की त्रासदी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय वाणिज्यिक दूतावास घटनास्थल पर पहुंच रहा है। हालांकि मृत पाए गए सभी लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं हो सकी है। हाल के महीनों में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर रेकॉर्ड संख्या में प्रवासियों की क्रॉसिंग हुए है। इसे देखते हुए जो बाइडेन सरकार की इमीग्रेशन नीति की आलोचना हो रही है।