Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

देहरादून में लगाया गया रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त किया एकत्र

देहरादून में ग्राम पंचायत चंद्रोटी स्थित समुदाय केंद्र में ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। ये शिविर उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री के सहयोग से लगाया गया। शिविर में मोहन खत्री को प्रतीक चिह्न से सम्मानित भी किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि नव युवकों को और हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए। ये एक बहुत बड़ा दान है, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस मौके पर संदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर बबलू भाई, गाजियावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान हुकुम सिंह चौहान, उपेंद्र थापली, प्रदीप चौधरी, प्रीतम चौहान, वार्ड सदस्य सचिन चौहान, रेशमा पंवार, अनसूया बगासी, धर्म सिंह, राजेश कुमार, बृजेश सैनी, नीलम आदि ने रक्तदान किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।