Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 24, 2026

उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों का काला खेलः मोहित डिमरी

देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और उसके पीछे चल रहे संगठित काले कारोबार ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ‘मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति’ के संस्थापक-संयोजक मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह प्रशासनिक विफलता करार दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मोहित डिमरी ने आंकड़ों के साथ खुलासा करते हुए बताया कि जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर का सरकारी रेट लगभग ₹932 है, वहीं कई इलाकों में यह ₹1500 से ₹2000 तक में ब्लैक में मिल रहा है। स्थिति और भी भयावह कमर्शियल सिलेंडरों के मामले में है। डिमरी के अनुसार, ₹1937 की सरकारी कीमत वाला कमर्शियल सिलेंडर व्यापारियों को ₹4000 से ₹5000 के बीच बेचा जा रहा है। उन्होंने इसे जनता की जेब पर सरेआम ‘डकैती’ करार दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डि‍मरी ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्यटन प्रधान राज्य है। यहाँ हजारों युवा ढाबा या रेस्टोरेंट चलाकर स्वरोजगार कर रहे हैं। सिलेंडर की इस कृत्रिम किल्लत के कारण कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। मजबूरन होटलों ने खाने के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है, जिसका सीधा बोझ आम जनता की थाली पर पड़ रहा है। यदि रेस्टोरेंट बंद होते हैं, तो वहां काम करने वाले कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुँचेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मोहित डिमरी ने आपूर्ति प्रभावित होने के कारणों पर सवाल उठाते हुए इसे एक ‘मैन-मेड’ क्राइसिस (मानव निर्मित संकट) बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट गैस एजेंसियां और बिचौलिए जानबूझकर स्टॉक दबाकर ‘ब्लैक मार्केटिंग’ को बढ़ावा दे रहे हैं। घरेलू सिलेंडरों की अवैध रूप से कमर्शियल रिफिलिंग की जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की चुप्पी इन मुनाफाखोरों के हौसले बुलंद कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जनता की आवाज उठाते हुए मोहित डिमरी ने सरकार से सीधे सवाल किए कि जब रेट तय हैं, तो सरेआम कालाबाजारी कैसे हो रही है? क्या प्रशासन का खुफिया तंत्र और हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह निष्क्रीय हो चुके हैं?
मोहित डिमरी ने सरकार के सामने रखी ये मांग
– एंटी-ब्लैक मार्केटिंग टास्क फोर्स: जिला स्तर पर तुरंत टास्क फोर्स का गठन कर छापेमारी की जाए।
-लाइसेंस निरस्तीकरण किया जाए। दोषी गैस एजेंसियों के लाइसेंस तुरंत रद्द कर भारी जुर्माना लगाया जाए।
-पारदर्शिता बनी रहे। प्रत्येक एजेंसी अपने स्टॉक और वितरण की जानकारी सार्वजनिक बोर्ड पर प्रदर्शित करे।
-सप्लाई चेन में सुधार किया जाए और युद्ध स्तर पर गैस की आपूर्ति बहाल की जाए।
-औचक निरीक्षण किया जाए और गोदामों और वितरण केंद्रों की नियमित जांच हो।
जनता से अपील
मोहित डिमरी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में हो रही कालाबाजारी की जानकारी साझा करें। ताकि इस सोई हुई व्यवस्था को जगाया जा सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *