Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में पत्रकारों और लैब टैक्नीशियनो को सम्मानित करेगा भाजयुमो

उत्तराखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टैक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा।

उत्तराखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टैक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। आज मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा को डोनेशन कैंप लगाकर 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य दिया था और युवा मोर्चा ने उस लक्ष्य को पार कर डोनेशन कैम्पो से 2142 यूनिट रक्त एकत्र किया। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा 1 जून से युवा मोर्चा गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से जागरूक करने के साथ साथ चेकअप करेगें। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीजन लेवल देखने के साथ ही उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध करवाएंगे।

कुन्दन लटवाल ने कहा कोरोना काल मे जितने भी वॉरियर्स थे, या जिन्होंने इस दौरान पीड़ितों की सेवा की थी। उन सबका सम्मान समारोह युवा मोर्चा ने या अन्य संस्थाओं की ओर से कर दिया गया है। अभी भी कुछ लोग छुटे हुए हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कार्य किया। जैसे लैब में जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन। उन्होंने कहा इस बार युवा मोर्चा लैब टेक्नीशियनो को सम्मान देगा।
उन्होंने कहा युवा मोर्चा इसी माह में सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टैक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा जल्द ही जिलेवार कार्यक्रम का समय भी निश्चित कर लिया जाएगा। कुन्दन लटवाल ने सभी जिलाध्यक्षों को भी निर्देशित की जल्द से जल्द सभी 252 मंडलो में सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति कर ले। सभी जिलों में आइटी सयोंजक की भी घोषणा कर दें।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली और हरजीत सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, सुरेश गढ़िया, सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल, रवि पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंडोली, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, सुधीर जोशी, दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, आइटी संयोजक करुण दत्ता और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।