Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

भाजपा का सत्य प्रेरणायुक्त, कांग्रेस का वर्तमान और अतीत संदेहास्पद: मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक खुली किताब है और उसकी रीति, नीति तथा सिद्धांत मे संशय की गुंजाइस भी नही है। भाजपा का सत्य प्रेरणायुक्त है। वहीं, कांग्रेस का वर्तमान और अतीत संदेहास्पद रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने दावा किया कि अपनी राजनैतिक पारी के दौरान हरीश रावत हमेशा कंफ्यूज रहे है। रावत सहानुभूति का कार्ड भी खेलते रहे हैं और उसमे आधा सच ही बोलते है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रावत कई बार कह चुके है कि वह अपनी भूमिका के साथ न्याय नही कर पाए और माफी मांग चुके है। उन्होंने खुली आँखों से भ्रष्टाचार की बेल उगते देखी और भेद खुला तो दुख जताने के साथ किनारा करने की कोशिश की। इससे वह आधा सच ही बोल पाए। विधान सभा मे हुई भर्तियों मे उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को सतर्क करने की बात की, लेकिन फिर पूरा सच कहने से चूक गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं स्टिंग के बाद उन्होंने सहानुभूति कार्ड खेलने की कोशिश की। अति महत्वाकांक्षी और स्वार्थ परक राजनीति के चलते वह अपनो को एकजुट नही रख पाए तथा बिखराव के लिए भाजपा को दोष देते रहे है। कभी सन्यास तो कभी दिल्ली पुनर्वास की बात कर रावत नये शिगूफे छेड़ते रहे है। विभागों मे तमाम स्टिंग होने के बाद वह कुछ न देखने या सुनने का ढोंग करते रहे है, लेकिन सच उत्तराखंड ही नही देश ने देखा और हरीश रावत प्रलाप करते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हरीश रावत नाकामयाबियों को छिपाने के लिए अब विधान सभा की हार के लिए भाजपा पर तोहमत लगा रहे। हरिद्वार ग्रामीण मे चुनाव प्रभारी और कथित बयानबीर को जान बूझकर नजरंदाज कर फिर आधा सच बोलकर ईनाम घोषित करने की नौटंकी कर रहे है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने जाँच एजेंसियों को खुली छूट दी है और जाँच एजेंसी हर अपराधी तक पहुंच रही है। बिना कालखंड देखे हर मामले की जाँच और कार्यवाही हो रही है जबकि पहले लीपापोथी होती रही। भाजपा का शासन अन्य दलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, क्योकि आज भाजपा के साथ जुड़ाव बढ़ता जा रहा है और वह देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है।