Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियो का पैनल तैयार करने को बीजेपी की तीन सदस्यीय समिति गठित

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन नामों के पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन नामों के पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देशानुसार हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी को रखा गया है।
चौहान ने बताया कि समिति को हरिद्वार जिले में प्रवास कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करके जिला पंचायत स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन लोगों के पैनल तैयार करके शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने लिए कहा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।