Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर किया सियासी हमला, शराब को अमृत बताना दुर्भाग्यपूर्णः चौहान

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का डेनिस शराब को अमृत बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का डेनिस शराब को अमृत बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि उन पर उम्र का असर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जब यह शराब लॉन्च हुई तो इसके सहारे बड़े घोटाले की बात सामने आयी थी। उन्होंने कहा कि देव भूमि,सनातन परम्परा या किसी भी धर्म में शराब कभी भी अमृत नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर ज्ञान बांटने के बजाय पूर्व सीएम हरीश रावत को यह बताना चाहिए कि तब वह आंख बंद करने की नौटंकी क्यों कर रहे थे। वह लूट की छूट दे रहे थे, लेकिन उनकी प्रताड़ना से तंग आकर लोगों ने पार्टी को ही तिलांजलि दे दी। कांग्रेस विपक्ष की रचनात्मक भूमिका के बजाय अन्तर्कलह में ही समय जाया करती रही और जनता की आवाज नहीं बन सकी।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस में अब नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है कि जितने गुट बने तो सबको रेवड़ियां बाँट दो। वर्तमान में कांग्रेस में 5 अध्यक्ष है और हर इलाके में रसूखदारो को इलाके सौंपे गए हैं। पार्टी को जनहित और जनता से कोई मतलब नहीं है। अब चुनाव नजदीक है तो कांग्रेस नेता बयानबाजी के सहारे सुर्खियाँ बटोरने की कोशिशे कर रही है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *