Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

टिकट को लेकर भाजपा का मंथन, इन सीटों पर तस्वीर साफ, कट सकता है दो दर्जन का टिकट, पूर्व सीएम पर सस्पेंस

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में भी मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 70 विधानसभा में से फिलहाल 28 में ही स्थिति साफ है।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में भी मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 70 विधानसभा में से फिलहाल 28 में ही स्थिति साफ है। वहीं, दो दर्जन से अधिक सीट ऐसी हैं, जिनमें कई में ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ रही है। कई कमजोर रिपोर्टकार्ड वाले विधायकों को इस बार मैदान में उतारने की बजाय पवेलियन में बैठाया जा सकता है। साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव लड़ाना है या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तैयारी डोईवाला सीट से है। सूत्रों का कहना है कि वे चुनाव लड़ेंगे या पार्टी संगठन उन्हें अन्य कोई जिम्मेदारी देगा, इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इसके अलावा दिवंगत विधायक हरबंस कपूर के परिवार के किसी सदस्य को कैंट सीट से टिकट देने का निर्णय भी पार्टी नेतृत्व ले सकता है।
इनके टिकट लगभग तय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी), डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।
इन सीटों पर है पेच
पौड़ी, कोटद्वार, थराली, कर्णप्रयाग, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, झबरेड़ा, लक्सर, पिरान कलियर, राजपुर रोड, चम्पावत, लोहाघाट, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वारहाट, गंगोलीहाट, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर व गंगोत्री। वहीं, लैंसडौन सीट से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधु के लिए टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में इस सीट की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।