बीजेपी की साजिश का पूरे देश की महिलाओं के सामने पर्दाफाशः सूर्यकांत धस्माना
सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बीजेपी की साजिश का पूरे देश की महिलाओं के सामने पर्दाफाश हो गया। बीजेपी सरकार महिला आरक्षण के बहाने देश में जाति जनगणना के बगैर परिसीमान कराने के मंसूबे पाल रही थी। ऐसे में इंडिया गठबंधन ने भारत के संघीय ढांचे को तहस नहस होने से बचा दिया और मोदी सरकार को लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में देश में बिना जातीय जनगणना पूरी हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक साजिश के तहत संसद का विशेष सत्र आहूत बुलाया। इस दौरान एक ओर देश के वंचित शोषित पिछड़े समाज के साथ धोखेबाजी करने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर देश के संघीय ढांचे को भी तहस नहस करने का प्रयास किया गया। इसे इंडिया गठबन्धन ने एकजुट हो कर असफल कर दिया और लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिर गया। इसका संबंध परिसीमन और संसद की सीटों से है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का जो बिल 2023 में लाया गया था, उसे देश के सभी राजनैतिक दलों ने सर्वसम्मति से पारित किया था। उसके इस प्रावधान पर कि वह जनगणना के बाद 2029 में प्रभावी होगा। कांग्रेस ने तभी मांग की थी कि उसे 2011 की ही जनगणना के आधार पर तत्काल प्रभावी कर दिया जाए। इसके बावजूद तब भाजपा सरकार ने जनगणना का बहाना बनाया और उसे लागू नहीं किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अब सासंद का विशेष सत्र आहूत कर जो महिला आरक्षण संधोधन विधेयक लाया गया, इसके पीछे मोदी सरकार की खतरनाक साजिश थी। इसमें जहां एक ओर पुरानी 2011 की जनगणना को आधार बना कर देश के वंचित शोषित व पिछड़े समाज को महिला आरक्षण के लाभ से वंचित रखना था। वहीं दूसरी तरफ पैसीमैन के नाम पर विपक्षी नेताओं को सीटों को काट पीट कर और दक्षिण भारत के राज्यों की सीटों को कम कर उनके प्रभाव को कम करने की साजिश लोक सभा की सीटों में वृद्धि करने की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि बहुत होशियारी से बिल पास हो जाने पर वाह वाही लूटने और बिल गिर जाने पर विपक्ष के सर महिला विरोधी होने का ठीकरा फोड़ने की जो कुटिल साजिश भाजपा ने रची थी। इंडिया गठबन्धन के नेताओं और विशेष कर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उस घृणित कुटिल साजिश की धज्जियां उड़ा दीं। अंतोगत्वा मोदी सरकार की सदन में बड़ी हार हुई। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश भर में कांग्रेस महिला पंचायतें व महिला सम्मेलन आयोजित कर भाजपा की इस घृणित चाल का पर्दाफाश करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



