Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भाजपा का विकल्प रहित संकल्प नारा, लोकतंत्र की हत्या: आप

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री धामी को जीत की बधाई देने के साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री धामी को जीत की बधाई देने के साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा की ओर से जारी किए गए आभार के नारे “विकल्प रहित संकल्प” पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नारा बीजेपी पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस नारे से यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी कैसे लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है ।
उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष का होना अनिवार्य है। यह शायद बीजेपी भूल चुकी है। इसीलिए बीजेपी ने अहंकार में विकल्प रहित संकल्प का नारा दिया जा रहा है, उन्होने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस नारे की कड़ी निंदा करती है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत में इतनी अंधी हो गई है और घमंड में इस कदर चूर है कि वो विपक्ष को कुचलने और लोकतंत्र की हत्या करने की बात कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश अथवा प्रदेश में विपक्ष की मुख्य भूमिका होती है, परंतु भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चंपावत में जिस प्रकार धनबल एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया, इससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता का पता चलता है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।