Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भाजपा के बूथ स्तर के कार्यक्रमों की शक्ति केंद्र की बैठकों में होगी समीक्षा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसके लिए 3 जनवरी से 10 जनवरी तक शक्ति केंद्रों पर समीक्षा बैठक होंगी।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसके लिए 3 जनवरी से 10 जनवरी तक शक्ति केंद्रों पर समीक्षा बैठक होंगी। इन समीक्षा बैठकों को लेने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश महामन्त्री (संगठन) अजेय प्रशिक्षण देंगे। देहरादून जिले के पदाधिकारियों को कल 31 दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 3 जनवरी से 10 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर हुए सभी कार्यक्रमो की समीक्षा करेगी। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। शक्ति केन्द्र पर होने वाली इन बैठकों में जिले से ऊपर के पदाधिकारी बैठक लेंगे। बैठक लेने वाले सभी पदाधिकारियों को कल प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
प्रदेश के 12 जिलों को के पदाधिकारियों को वर्चुअल व महानगर देहरादून व जिला देहरादून के पदाधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश कार्यालय में दो सत्रों में प्रदेश महामन्त्री (संगठन) अजेय प्रशिक्षित करेंगे। ये कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय में सुबह 11 बजे महानगर देहरादून के लिए व दोपहर 2 बजे जिला देहरादून ग्रामीण के पदाधिकारियों के लिए होगा। चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण बैठक में शक्ति केन्द्रों की बैठक में शामिल होने वाले जिले व प्रदेश पदाधिकारी ही भाग लेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।