Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले-प्रधानमंत्री मोदी ने बदली युवाओं की सोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस रैली को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्थानीय हिंदू नेशनल स्कूल से भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं की सोच में भारी भी बदलाव किया है। अब युवा नौकरी लेने के बजाय स्टार्टअप के माध्यम से उद्यम कर नौकरी देने वाले बन रहे हैं। यही कारण है कि रोजगार तथा स्वरोजगार के नए-नए क्षेत्र देश में खुल रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव थपलियाल, हरीश डोरा, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, अर्चित डाबर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। बाइक रैली कांवली रोड, सहारनपुर चौक, भंडारी चौक, तिलक रोड ,घंटाघर , बुद्धा चौक होते हुए रेस कोर्स के सूरी चौक पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *