Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

नरेश बंसल को राज्यसभा सदस्य का निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा निकालेगी स्वागत जुलूस

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशी नरेश बंसल के निर्विरोध निर्वाचन और उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद भाजपा की ओर से स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान मार्ग में महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा ।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया के राज्यसभा के लिए उत्तराखंड से भाजपा उम्मीदवार नरेश बंसल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। समस्त औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद उन्हें 2 नवंबर को अपराहन 3:00 बजे निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि बंसल को निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में भव्य जुलूस निकालेंगे। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह जुलूस विधानसभा से होता हुआ घंटाघर पहुंचेगा। जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल और इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इसी क्रम में प. दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद जुलूस भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि श्री बंसल के निर्वाचन से उत्तराखंड में राज्यसभा की 3 सीटों में से अब दो पर भाजपा भाजपा के सांसद हो जाएंगे। राज्यसभा में भी भाजपा की शक्ति में वृद्धि और कांग्रेस की सदस्य संख्या में कमी होगी। यह भाजपा की एक और बड़ी उपलब्धि है।