Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

विपक्ष को खत्म करना चाहती है बीजेपी, तेजस्वी और मीसा को इसलिए किया जा रहा है प्रताड़ितः प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को जांच एजेंसियों का द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि-बीजेपी इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी और मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। उनके भाई एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसी मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए।