Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

ऋषिकेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, बोले-ऐतिहासिक कार्यों से टूटेंगे कई मिथक

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का तीर्थ नगरी ऋषिकेश विधानसभा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का तीर्थ नगरी ऋषिकेश विधानसभा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। नटराज चौक से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भरत मंदिर तक बाइक रैली निकाली। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान भगत ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, उससे इस बार कई मिथक भी टूटने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी। ये कार्य कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही प्राप्त होगा। जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, देश का वातावरण बदला है। आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नही है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य किए हैं।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा में 100 करोड़ से अधिक विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही है। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार और महिला समूह को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण इसका उदाहरण है। ग्रोथ सेंटरों में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी है।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, सुरेंद्र मोगा, करण वोहरा, देवेंद्र सकलानी, इंदर कुमार, गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल , सुदेश कंडवाल, तरुण मित्तल, कमलेश उनियाल, संपूर्ण सिंह रावत, विपुल मंडोली, शिव कुमार गौतम, पंकज शर्मा, राजेश जुगलान, दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, नरेंद्र रावत, राम बहादुर छेत्री, सत्य पाल सैनी, प्रशांत कुमार, प्रशांत चमोली, संजीव चौहान, प्रिंस रावत, विजय जुगलान, अमन कुकरेती, भारत मनचंदा, ममता नयाल, चिराग गुलेरिया, हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, रवि शर्मा, नीलम चमोली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।