Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत बोले- पश्चाताप करें हरीश रावत, सचिवालय में प्रवेश को लेकर बिचौलिए हैं परेशान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की सचिवालय खुलने के मुद्दे पर उपवास की धमकी देने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत को अब पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइड लाइन के तहत राज्य के महत्वपूर्ण ऑफिस और प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेन्स के तहत कार्य किया जा रहा है। इसलिए इस पर राजनीति नही होनी चाहिए। बेहतर होता कि रावत अपने कार्यकाल में घपले घोटालो से राज्य की आर्थिक हालात को चौपट करने की आत्मग्लानि और पश्चाताप के लिए धरने पर बैठते। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आम फरियादियो के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, तथा जिम्मेदार अधिकारियो के दरवाजे हमेशा खुले हैं। साथ ही आवश्यक कार्यों के लिए सचिवालय में भी आम आदमी को पास दिए जा रहे है ।
भगत ने कहा कि मुख्यमंन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश में ईमानदार व जीरो टोलरैंस की सरकार शुरुआत से ही प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के चलते दलाल और बिचौलिये अब परेशान हैं। पूर्ववर्ती सरकार के समय दलाल बैखोफ सचिवालय, विधानसभा में आवाजाही करते रहे हैं। नौजवानों के साथ ठगी के कई मामले सामने आये हैं। इसके अलावा ट्रान्सफर पोस्टिंग के धंधे पर भी रोक लगी है। भाजपा ने किसान, खेती, बागवानी और युवाओ के हित में कई क्रांतिकारी निर्णय लिए जो कि राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।