Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 1, 2026

बीजेपी प्रदेश प्रभारी अपने बयान पर अडिग, बोले-जनता और प्रधानमंत्री की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं धामी

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। कांग्रेसी विचारधारा से दुख है। उनके इस बयान पर बवाल मच गया। जगह जगह उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किए। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर उन पर सियासी हमला बोला। इस बयान को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से मंदिर जाने की नीयत पर अपने नेता से मंशा पूछने का आग्रह किया है। गौतम ने कहा कि उन्होंने पूर्व मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयांन और सोच पर टिप्पणी की थी, न बल्कि निजी राय रखी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बेहतर होगा की कांग्रेसी इसका जवाब अपने नेता से पूछे की वह मंदिर किस उद्देश्य से जाते हैं ? पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि उन्होने तो राहुल गांधी के उस बयान को उद्धरण किया था, जिसमें उन्होने मंदिर जाने वालों को लड़की छेड़ने वाला बताया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने विरोध पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उनकी दिनचर्या और जीवन शैली सनातन है। हमारा पूर्ण विश्वास है कि मंदिर में लोग पवित्र विचार लेकर जाते हैं। उन्हे राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह मंदिर में गलत उद्देश्यों से नहीं जाते हैं उन्हे ही शक है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभु राम को नहीं मानते, उनके जन्म स्थान को को नहीं जानते, राम सेतु को काल्पनिक बोलते नहीं कोर्ट में हलफ़नामा देते है उनमें मंदिर की पवित्रता का ज्ञान होने की उम्मीद रखना बेमानी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जनता और प्रधानमंत्री की अपेक्षा पर खरे उतरे है धामी: गौतम
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि धामी जैसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने कहा कि प्रतिनिधियों के क्षेत्र मे प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती के लिए होता है, जिससे दोनो के आपसी तालमेल से राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होने बताया कि पार्टी मे धामी जैसे ईमानदार व प्रभावशाली मुख्यमंत्री हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प होकर जुटे हैं। जिसके अंतर्गत अपनी समूची वैचारिक व शारीरिक क्षमता का उपयोग करते हुए साथी मंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर वह इस संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस उद्देश्य को लेकर सरकार के प्रयासों में पार्टी संगठन भी समन्वय स्थापित करते हुए 100 फीसदी शक्ति से सहयोग कर रहा है। उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि हमारी पार्टी सेवा ही संकल्प, सेवा ही जीवन का ध्येय लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करती है और राष्ट्र के लिए राज्यों का विकास बेहद अहम है, जिस पर हम प्रदेश में काम कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के इन प्रवास का उद्देश्य सरकार के बेहतर कामकाज व संगठन की मजबूती में तालमेल बैठाते हुए जनकल्याण के कार्यों पर विचार करना होता है। इस अवसर पर उन्होने हरिद्धार पंचायत चुनाव में हुई एक तरफा जीत पर खुशी जताते हुए इसे पीएम मोदी के विजन, सीएम धामी के काम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन की जीत बताया। उन्होने कहा हमारी पार्टी का उद्देश्य देश व समाज की सेवा है, लेकिन सेवा करने के लिए एक राजनैतिक पार्टी होने के नाते चुनाव में जीत भी अतिआवश्यक है लिहाजा हमारा संगठन आगामी निकाय, पंचायत और फिर लोकसभा चुनावों में एक बार पुनः परचम फहराने के लिए कमर कस कर जुट गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने विश्वासपूर्वक कहा, हमने पीएम मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में लगातार सरकार वापिसी नहीं होने के मिथक को तोड़ा, सीएम धामी ने 94 फीसदी मत पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की। हमने हरिद्धार में जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लॉक प्रमुखों की सीट निर्विरोध जीता, अब जीत की यही लहर लोकसभा समेत आने वाले सभी चुनावों में भी कायम रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मन की बात से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित कर अधिक संख्या में लोगों को इससे जोड़ने का आहवाहन किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह उद्बोधन ज्ञानवर्धक जानकारियाँ वाला व प्रेरणादायक होता है जिसको अधिक से अधिक सुने, ऐसा हमे प्रयास करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जिला संयोजकों, सह संयोजकों व सोशल मीडिया की टीम की बैठक को दुष्यंत गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा हम सबको ज्ञात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यावरण आदि अनेकों विषयों पर ज्ञान बढ़ाने वाली जानकारियाँ व प्रेरणादायक संस्मरण साझा करते हैं। लिहाजा हम सबकी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना कि इस कार्यक्रम को मण्डल ही नहीं बूथ स्तर पर भी अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर सुना जाये। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग संभव स्थानों पर भागेदारी करनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने आग्रह किया किया कि अपने अपने निर्धारित दायित्व क्षेत्रों से हटकर भी दूसरे स्थानों पर प्रवास कर अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति प्रोत्साहित करना होगा। इस बैठक में उपस्थित सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में दी गयी जानकारी लोगों के अनुभव व प्रतिकृया को शीघ्र व अधिक पैमाने पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की जरूरत है। उन्होने कहा यह जन संवाद का कार्यक्रम है लिहाजा सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर इसका प्रचार प्रसार होना बेहद अवशयक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी, मन की बात कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिक मधु भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा समेत सभी ज़िलों के मन की बात कार्यक्रम के सयोजक सहित सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *