Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले, आम आदमी पार्टी ने किसानों के लिए लगाए टैंट, सुनी मन की बात

उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम उत्तराखंड सरकार और संगठन दोनों के कामकाज से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार और संगठन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। साथ ही सरकार व संगठन में बहुत अच्छा तालमेल है। साथ ही दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी। चुनाव में भाजपा 70 में से 60 सीटों पर विजयी होगी।
उन्होंने कहा कि अगला चुनाव विकास कार्यों को लेकर लड़ा जाएगा। हम प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों केआधार पर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा हमेशा जनता के बीच सेवा के लिए उपस्थित रही है। कोरोना काल में जहां अन्य दल लॉकडाउन में लॉक हो गए, वहीं भाजपा कार्यकर्त्ता पूरी तरह सक्रिय रहे। कोरोना काल में जनता के जीवन की रक्षा के लिए भाजपा के 165 कार्यकर्ता ने बलिदान दिया।
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई हैं और हम उनसे बात के लिए तैय्यार हैं। वहीं, कांग्रेस और अन्य दल उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। इस आंदोलन में अलगाववादी तत्वों का प्रवेश चिंताजनक है। आम आदमी पार्टी जिसने कोरोना काल में मजदूरों को भोजन तक नहीं दिया, वह आंदोलनरत किसानों के लिए टेंट लगा रही है। भोजन की व्यवस्था कर रही है। शाइन बाग से जुड़े लोग भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 से 7 दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।
नड्डा 4 दिसंबर को हरिद्वार में संतो से भेंट करेंगे। 5 से 7 दिसंबर तक संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के साथ मीडिया से भी बात करेंगे। बताया कि नड्डा के दौरे का एक उल्लेखनीय कार्यक्रम एक बूथ समिति की बैठक होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केवल बूथ समिति के अध्यक्ष मंच पर बैठेंगे। यह भाजपा की कार्यसंस्कृति, कार्यकर्ता के सम्मान व समानता का प्रमाण है।
बताया कि पांच दिसंबर को वह मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के साथ बैठक, कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाग लेंगे। अगले दिन छह दिसंबर को कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी महामंत्रियों, सांसदों विधायकों, मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मंडल स्तर व ऊपर के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल सार्वजनिक बैठक करेंगे। साथ दिसंबर को एक बूथ समिति की बैठक, प्रेस वार्ता, एक मंडल की बैठक, सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक में भाग लेंगे।

सुनी पीएम मोदी की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यालय पर सुना। मन की बात सुनने वालों में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्रीराजेन्द्र भंडारी व कुलदीप कुमार, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक , ज़िला व महानगर के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।