कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा भी पूर्व सैनिकों के लिए करे विधानसभा की सीटों का एलान
उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन के महासचिव पीसी थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस की तर्ज में पूर्व सैनीको को विधानसभा में टिकट देने का भाजपा भी एलान करे।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन के महासचिव पीसी थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस की तर्ज में पूर्व सैनीको को विधानसभा में टिकट देने का भाजपा भी एलान करे। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल्य राज्य उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधत्व विधान सभा मे न के बराबर होता रहा है। पहली बार राज्य में कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को 20 फीसद विधानसभा की सीट देने एलान किया है। इसका संगठन स्वागत करता है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व सैनिकों को हमेशा धोखा ही दिया है। उनको दी गयी सरकारी सुविधाओं की कटौती करते हुए अनावश्यक वैट लगाकर उनको लूटा जा रहा है। थपलियाल ने स्पष्ट रूप से कहा सैन्यधाम पर राजनीति करते हुए शहीदों कब गांव से मिट्टी लाने का ढोंग के बजाय राज्य के संपदाओं का अधिकार राज्य के युवाओं के हाथों देकर उनको रोजी रोजगार का मार्ग प्रसस्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्य में हरियाणा व हिमाचल की तर्ज मे पूर्व सैनिकों को सरकारी नॉकरियों में आरक्षण देने का फैसला करना चाहिए। कोरी घोषणाएं व एक रैंक एक पेंशन की विसंगतियों को शीघ्र दूर कर पूर्व सैनिकों को बरगलाने का कार्य नहीं करना चाहिए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






