Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में 11235 बूथों का सत्यापन करेगा भाजपा संगठन, जीत का आधार बनेगी बूथ समिति: कौशिक

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बूथ समिति भाजपा की ताकत रही है और यही उसकी जीत का आधार है।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बूथ समिति भाजपा की ताकत रही है और यही उसकी जीत का आधार है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बूथ समिति सत्यापन अभियान की वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन 11235 बूथों का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ समितियां पूरे 5 वर्ष कार्य करती है। बूथ समितियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान होता है और संवाद बना रहता है। हालांकि अन्य दलों में चुनाव से कुछ समय पूर्व ही किसी एजेंट की तलाश की जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को सजगता से बूथ स्तर पर रणनीति के तहत कार्य करना होगा और पूर्व की भांति संवाद बढाना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सभी पदाधिकारियों से अपने बुथों को मजबूत करने के लिये शत प्रतिशत बूथ समितियों सत्यापित करने के लिए कहा। बूथ सत्यापन अभियान के सयोंजक प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बूथ सत्यापन के आगे के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पुष्कर सिंह काला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, राजीव तलवार, शेखर वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक में वर्चुअल रूप से सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष जिला महामंत्रियों ने भाग लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।