Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भाजपा संगठन ने दिए प्रभारी मंत्रियों आदेश, अपने जिलों में करें प्रवास, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुलझाएं

उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश संगठन अब प्रभारी मंत्रियों के जनता के बीच जाने को लेकर सख्त हो गया है। संगठन ने सभी प्रभारी मंत्रियों से कहा कि अपने जिलों में जाकर प्रवास करें। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलें और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई ऐसी लगती नहीं करना चाहती कि जनता में उसकी पकड़ ढीली पड़े। ऐसे में राजधानी में जमें मंत्रियों को अपने जिलों में रहने को कहा गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कोर कमेटी के फैसले के अनुसार सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिले में जाकर प्रवास करने को कहा गया है।
इस बारे में सभी मंत्रियों को पत्र लिखा जा रहा है। मंत्रियों से कहा गया है कि वे प्रशासनिक बैठक से पहले जनता व कार्यकर्त्ताओं से मिलें व रात्रि विश्राम भी उसी जिले में करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी , जन प्रतिनिधि व कार्यकर्त्ता प्रदेश की जनता की सेवा में तत्पर है ।
गत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति आदि को लेकर प्रशिक्षित करती है। सतत कार्य करने के बाद कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए संगठन व विभिन्न पदों पर जाते हैं। बताया कि अक्टूबर को भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम को देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार में वे स्वयं प्रारंभ करेंगे ।
विधायक महेश नेगी के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जो भी फैसला जांच के बाद आएगा। संगठन तुरंत उस पर कार्रवाई करेग। अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो हम भी तत्काल में कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *