Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की तीखी प्रतिक्रिया-चीन के हाथों लद्दाख और अरुणाचल की जमीन खोती जा रही मोदी सरकार

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार अपनी ही सरकार को चीन सीमा विवाद पर कटघरे में खड़ा कर दिया। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने अपनी सुरक्षा के लिए एक नया कानून बनाया है।

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार अपनी ही सरकार को चीन सीमा विवाद पर कटघरे में खड़ा कर दिया। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने अपनी सुरक्षा के लिए एक नया कानून बनाया है। इस कानून में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले किसी सैन्य टकराव या युद्ध की स्थिति में चीन अपनी सीमाएं बंद कर सकता है। इसके अलावा इस कानून में सीमा से जुड़े इलाकों में ‘निर्माण कार्यों’ को बेहतर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। अब इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की भी प्रतिक्रिया आई है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी सरकार चुपचाप लद्दाख और अरुणाचल की जमीन चीन के हाथों खोती जा रही है। इसके अलावा चीन के कारण कई पड़ोसी देशों से भी भारत की दोस्ती खत्म हो गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान जल्द ही कश्मीर में आतंकी युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। यह सब मास्टरस्ट्रोक बिल्कुल नहीं हो सकता। आप इसके लिए नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। बीजेपी को इस गलती को सुधारने के लिए वोट दिया गया था न कि इस मुद्दे पर वापस जाने के लिए।

सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्विट पर लोगों की भी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि- लगता है सर आपका बीजेपी में कार्यकाल पूरा हो गया है। अब आपके कांग्रेस जॉइन करने का समय आ गया है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि-ये पाला बदलने वाले लोग हैं। सुना है आप पहले कांग्रेस में थे और वहां से भी खूब मिठाई खाई थी। वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं कि-मैं हैरान हूं कि बीजेपी ने आपको पार्टी से बाहर का रास्ता क्यों नहीं दिखाया। इसी तरह एक यूजर ने लिखा कि-आज अगर चीन हमें आंखें दिखाता है तो इसके लिए 1962 का युद्ध बड़ा कारण है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं है कि वो भारत में कोई युद्ध की कोशिश भी कर सके। अगर चीन के पास भारत की थोड़ी सी भी सीमा है तो इसके लिए नेहरू जिम्मेदार हैं। एक यूजर लिखते हैं कि-आपको अगर भारतीय सीमाओं की इतनी चिंता है तो आप ही वहां क्यों नहीं चले जाते। यहां बैठकर लोगों को गलत जानकारी देने से कुछ नहीं होगा।
चीन का नया कानून
चीन के नए कानून में कहा गया है कि सीमा से जुड़े इलाकों में सीमा सुरक्षा मजबूत करने, आर्थिक और सामाजिक विकास में सहयोग, सार्वजनिक सेवाओं और आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। बता दें, 14 देशों के साथ चीन की करीब 22 हजार किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।