Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यूपी के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक की कार ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक चचेरे भाई थे।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक चचेरे भाई थे। यह कार बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है। जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय विधायक कार में नहीं थे।
यह मामला लखीमपुर खीरी के लखीमपुर-बहराइच रोड का है। रामापुर के पास एक काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार रवि (20 वर्ष) और उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई मनीष को टक्कर मार दी। उस समय दोनों अपने घर जा रहे थे। दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर गांव के रहने वाले हैं। वह किसी काम से रामापुर आए थे और जब वह घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो कार और ड्राइवर मुनेंद्र लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा से जुड़े हैं। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।