Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

40 मिनट तक करीब 70 लोगों के साथ हवा में लटके रहे बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 70 लोग हवा में लटके रहे।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 70 लोग हवा में लटके रहे। घटना सुरकंडा देवी मंदिर क्षेत्र की है। जहां रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई और करीब 40 मिनट तक ट्रॉली बीच में ही रुक गई। खराबी को ठीक करने के उपरांत ही रोपवे चालू हो सका।
बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय सुरकंडा माता के दर्शन कर ट्रॉली के जरिये लौट रहे थे। तभी ट्रॉली बीच में ही रुक गई। ऐसे में कई ट्रॉलियों में करीब 70 लोग बीच में ही फंसे रहे। इसके बाद फोन घनघनाए गए और मौके पर टेक्नीशियन पहुंचे। तकनीकी खामी को ठीक करने में करीब 40 मिनट का समय लग गया। तब जाकर लोगों को सुरक्षित उतारा गया। गौरतलब है कि हाल ही में इस रोपवे का उद्घाटन किया गया था। तब से पहले भी दो बार रोपवे में तकनीकी खराबी आ चुकी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।