Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 4, 2026

बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक आज, गैरसैंण में कार्यमंत्रणा की बैठक में तय होगा सत्र का एजेंडा

उत्तराखंड भाजपा विधानमंडल दल की बैठक रविवार को चमोली जिले के भराड़ीसैंण में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। वहीं, गैरसैंण में बजट सत्र शुरू होने से पहले आज 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसमें सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज सुबह देहरादून में मोर्चा की महानगर इकाई सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण के लिए रवाना हो जाएंगे। वह वहां दलीय नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भी सीएम शामिल होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बजट सत्र शुरू होने से पहले 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के मोहम्मद शहजाद मौजूद रहेंगे। सत्र के पहले दिन 13 मार्च को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विस अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा के बाद सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इसमें सदन को सुचारू रूप से संचालन के लिए दलीय नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। स्पीकर ने कहा कि सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने में सभी दलों का सहयोग जरूरी है। इसके साथ ही सदन में सभी सदस्यों को जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार है लेकिन सदन की गरिमा और मर्यादा का पालन होना चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *