Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

सड़क हादसे में बीजेपी नेता के युवा बेटे की मौत, साथी घायल

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में सड़क हादसे में बीजेपाी नेता के युवा बेटे की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की देर शाम निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास हुआ। मृतक भाजपा नेता और टनकपुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट का बेटा हर्षित भट्ट था। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक, टनकपुर ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 10 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत के साथ रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर आ रहा था। ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर पत्थर से टकराकर पांच फीट खाई में लुढ़क गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे में बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार हिमांशु घायल हो गए। पुलिस ने हिमांशु को उप जिला अस्पताल भर्ती कराया। हिमांशु पंत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि हादसे के कुछ देर पूर्व ही हर्षित के पिता इसी मार्ग से अपनी मां को बमनगांव छोड़कर लौटे थे। इसी साल जून में टीजे रोड पर एक और बाइक हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। मृतक के पिता हरीश भट्ट बीजेपी के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।