Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

बीजेपी नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने चारधाम यात्रियों का किया स्वागत, वितरित की खाद्य सामग्री

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने पावन धाम केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के पांव छूकर और उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही देवभूमि में पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस दौरान यात्रियों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने भोजन परोसा और यात्रा मार्ग के रास्ते के लिए जरूरी खाद्य सामग्री भी वितरित की। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही जनसुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए सुगम और सुरक्षित उनकी यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा, खाद्य, आवास और सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर कैंप भी लगवाए हैं। अधिकारियों की टीम चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्रियों के सहयोग के लिए ड्यूटी पर तैनात है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

यात्रियों का भी कहना था कि उन्होंने पहली बार ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में इतनी भव्य और शानदार सरकारी व्यवस्थाएं देखी हैं। उन्हें यहां पर रजिस्ट्रेशन, रूट मैप की जानकारी, रुकने, खान पान और चिकित्सा की सुविधा महिया कराई जा रही है। इस मौके पर बीजेपी के अन्य लोगों में ज्योति चमोली, कनिका, ईरम महबूब, अनीता तिवारी, ममता, मोहित रतूडी आदि भी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।