आइटीबीपी चिकित्सालय को भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने उपलब्ध कराए चिकित्सा उपकरण

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जोगेंद्र पुंडीर ने आज आइटीबीपी अधिकारियों को आइटीबीपी चिकित्सालय परिसर में बनाए जा रहे 20 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड अस्पताल के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए। इनमें इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां, कोरोना किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि शामिल है |
आइटीबीपी के उपमहानिरीक्षक प्रशासन अशोक कुमार नेगी ने चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जोगेंद्र पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आइटीबीपी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। आइटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी राजीव नेगी ने बताया कि पुंडीर के प्रयासों से आइटीबीपी परिसर के 1000 आवासों, जवानों के 120 बैरकों, आइटीबीपी चिकित्सालय एवं वारंटी सेंटर को भी सेनीटाइज करवाया गया है। इस अवसर पर सीएमओ ( एसएजी) डॉ बहादुर सिंह, डॉ. एनएस धर्मशक्तु, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. निमिषा यादव, सेनानी अनिल कुमार फूल, सेंथिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






