Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या का निधन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिल में भाजपा के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या का निधन हो गया। वह 62 वर्षीय के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिल में भाजपा के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या का निधन हो गया। वह 62 वर्षीय के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार 20 मई की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर है।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक के भैसोड़ी गांव निवासी मोहन राम आर्य वर्ष 2008 से 2013 तक अल्मोड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे। वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने सोमेश्वर विधान सभा सीट से 2014 में भाजपा के टिकट पर मौजूदा विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या के खिलाफ उपचुनाव भी लड़ा था। हालंकि वह हार गए थे। तब तत्कालीन विधायक अजय टम्टा के सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।
मोहन राम के जिलापंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में उनके साथ जिला पंचायत सदस्य रहीं विमला रावत, लीला बिष्ट, मंजू बिष्ट, हेमा नेगी, गंगा शर्मा, किशन सिंह, राजेंद्र बाराकोटी, पूरन रजवार, मान सिंह, कुंदन लटवाल, भूपेंद्र सिंह,चंदन राम टम्टा, बुधानी आदि ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शुक्रवार को विश्वनाथ तीर्थ में मोहन राम की अंत्येष्टि की गई। इधर सांसद अजय टम्टा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या, जिपं सदस्य धन सिंह रावत आदि ने इसे पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।