Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भाजपा अपनी रीति नीति की व्यवहारिकता के कारण देश की सबसे सफल पार्टी

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अब देश में केवल भाजपा ही विचार पार्टी रह गई है, जबकि विपक्षी दल एक एक परिवार तक सीमित हो गए हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आज देहरादून महानगर कार्यालय पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में कहा कि यूं तो देश में दो हजार से ज्यादा राजनीतिक दल रजिस्टर्ड है, लेकिन उनका नाम भी किसी को ज्ञात नहीं है। भाजपा विचार की पार्टी है, परिवार कि नहीं। इसीलिए निरंतर आगे बढ़ रही है। अब देश में केवल भाजपा ही विचार पार्टी रह गई है, जबकि विपक्षी दल एक एक परिवार तक सीमित हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से उनका एक ही अध्यक्ष है, जबकि हमारे यहां 10 व्यक्ति अध्यक्ष हो गए हैं। किसी को नहीं पता होता कि हमारा अगला अध्यक्ष कौन होगा।
बंसल ने उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके अपने परिवार के 35 सदस्यों को लाल बत्ती दी गई थी। जनता ने ऐसा जवाब दिया कि सरकार तो गई ही, अब उनके सभी सांसद भी एक मारुति कार में बैठ कर संसद जा सकते हैं। राज्यसभा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निरंतर अध्ययन करने का परामर्श दिया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर राजनीति के साथ समाज को दिशा देने की भी जिम्मेदारी है।


सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमारे यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है और भूल करने पर बड़े से बड़े कार्यकर्ता को भी माफी नहीं है। भाजपा में ट्रैफिक दोनों तरफ से चलता है। यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष से बूथ कार्यकर्ता तक और बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक। अलग-अलग स्तरों पर विचार विमर्श कर नीतियां एवं कार्यक्रम बनाए जाते हैं। पार्टी को सदैव काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ताओं के लिए काम की तलाश रहती है। यहां कार्यकर्ता का सतत आकलन निरंतर किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान नरेश बंसल का राज्यसभा सांसद बनने के बाद प्रथम बार भाजपा महानगर कार्यालय आगमन पर शॉल, अभिनंदन पत्र एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को महानगर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल ने भी संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट एवं मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
कार्यक्रम में महामंत्री रतन चौहान, सतेंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बचन सिंह चौहान , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, विजय भट्ट, सुभाष यादव, मनीष बिष्ट , रुद्री शर्मा, विजेंद्र थपलियाल, पूनम मंमगाई, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, कार्यालय प्रभारी आनंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता सहित महानगर पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।