Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

वैचारिक आधार के कारण आगे बढ़ रही है भाजपा: राजीव उनियाल

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निहित स्वार्थों नहीं, वैचारिक आधार पर पार्टी से जुड़ा है। यही कारण है कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र तत्पश्चात परिवार और अंत में स्वयं का हित है।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निहित स्वार्थों नहीं, वैचारिक आधार पर पार्टी से जुड़ा है। यही कारण है कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र तत्पश्चात परिवार और अंत में स्वयं का हित है। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने आज राज राजेश्वरी कॉलोनी देहरा खास में बूथ अध्यक्षों की बैठक में उक्त विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं अपने दल और उसके सिद्धांतों को देखता है। यही कारण है कि उसकी निष्ठा कभी कम नहीं होती, हमारे लिए सत्ता केवल राष्ट्र निर्माण एवं सेवा का माध्यम होती है।
बैठक में महानगर महामंत्री रतन चौहान ने कहा कि पार्टी ने हमें अब की बार 60 पार का लक्ष्य दिया है, जिसकी सिद्धि के लिए हम कार्यकर्ता घर घर जाकर व्यक्तियों को अपने दल कीविचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा समाज के सभी वर्गों को जोड़ कर चलने में विश्वास रखती है। निश्चित तौर पर हम आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इतिहास बदलने जा रहे हैं।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक एवं धर्मपुर नगर मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, बूथ अध्यक्ष कलम सिंह मियां , किशन सिंह नेगी, सत्येंद्र सिंह बिष्ट , टीपी जुयाल ,बंसीलाल माटा, श्रीमती इंदु पुंडीर, श्रीमती रिया कोहली ,श्रीमती सरोजिनी नौटियाल आदि उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज राजेश्वरी कॉलोनी देहराखास में घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया और भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।