Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

बीजेपी के पास नेताओं का अकाल, बाहर से आयात किया मंगलौर प्रत्याशी, खनन और भूमि खरीद से जुड़े हैं तारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बदरीनाथ और मंगलौर सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की दो सीटों बद्रीनाथ व मंगलौर में आगामी दस जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए बीजेपी ने जिन दो व्यक्तियों को टिकट दिया है, उससे यह बात तो सपष्ट हो गई है कि उत्तराखंड भाजपा में नेताओं का बड़ा टोटा है। इसलिए उनको या तो कांग्रेस से दल बदल कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को टिकट देना पड़ रहा है, या हरियाणा से ढूंढ कर उत्तराखंड के लिए प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि बद्रीनाथ सीट पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान रातों रात कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी को टिकट दिया। वहीं, दूसरी सीट मंगलौर में तो पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जो हरियाणा से आयात किया गया है। वह हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से भी चुनाव लड़ चुका है। खनन और भूमि के व्यापार से उसका गहरा रिश्ता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा ने राज्य विधानसभा के लिए राज्य से बाहर के करतार सिंह भडाना को प्रत्याशी बनाकर अपना असली चरित्र दिखा दिया है। आज जब पूरे उत्तराखंड में एक मजबूत भूमि कानून की मांग उठ रही है। ऐसे में एक व्यक्ति जो भूमि खरीद और खनन कारोबार से जुड़ा हुआ है, उसे बीजेपी ने टिकट देकर उत्तराखंडियत को चुनौती दी है। साथ ही उन सभी लोगों को चुनौती दी है जो प्रदेश में एक मजबूत भू कानून की वकालत करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि भाजपा भड़ाना की मार्फत साफ साफ यह संदेश दे रही है कि भू कानून बनाना तो बहुत दूर की कौड़ी है। अब तो राज्य में कानून बनाने वाला ही बाहर प्रदेश से आ रहा है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के इस दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।