Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

निकाय चुनावों में हार के डर से भाग रही भाजपा सरकारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की प्रदेश सरकार पर निकाय चुनावों में हार के डर से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हाईकोर्ट की फटकार और सरकार द्वारा कोर्ट में झूठा आश्वासन देकर भी एक बार फिर से नगर निकायों के प्रशासकों को तीन महीने का विस्तार दे दिया गया। ये इस बात को पुख्ता कर रहा है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य के निकायों में अपनी हार के डर से चुनावों से भाग रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नगर निगमों, नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों की घोर उपेक्षा हुई है। साथ ही जम कर भ्रष्टाचार हुआ। अब भाजपा सरकार में शंका है कि जनता चुनावों में उनको जवाब देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि राजधानी देहरादून के नगर निगम में पिछले लगातार तीन कार्यकालों से भारतीय जनता पार्टी के बहुमत वाला बोर्ड मिला। साथ ही मेयर भी बीजेपी का बना। इसके बावजूद देहरादून का जिस प्रकार से बुरा हाल नागरिक सुविधाओं के मामले में हुआ है, वो जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जिसकी अध्यक्षता मेयर करते हैं। उसमें सैकड़ों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि आज जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पूरा होने का ऐलान उसकी सीईओ जिलाधिकारी देहरादून कर चुकी हैं, फिर भी शहर में वही ढाक के तीन पात की स्थिति है। ना शहर में ट्रैफिक जाम से देहरादून की जनता को निजात मिली और ना ही जल भराव से। एक दो घंटे की बारिश से पूरा शहर जल मग्न हो जाता है। हजारों करोड़ रूपये खर्च कर के भी शहर में एक अदद ड्रेनेज सिस्टम नहीं बन पाया। स्थिति ये है कि फुटपाथ के नीचे नाली है और फुटपाथ टूटकर नालियों को अवरुद्ध कर रहे हैं। देहरादून की सबसे व्यस्तम सड़क राजपुर रोड पर ये ही स्थिति मधुबन होटल से लेकर जाखन या राजपुर तक देखी जा सकती है। ऐसी ही हालत अन्य सड़कों की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अरबों रुपया खर्च कर जो सीवर लाइन जेएनएनयूआरएम व एडीबी द्वारा बिछाई गई थी, वो पूरी तरह कमीशन नहीं हो पाई। क्योंकि एसटीपी प्लांट पूरे नहीं बन पाए। इसी तरह अमृत योजना के तहत जो पानी की लाइन बिछाई गई, उससे पानी का संकट कम होने की बजाय दोगुना हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कुल मिला कर भाजपा के राज में योजनाओं और स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल और केवल भ्रष्टाचार हुआ है। अब भाजपा डरी हुई है। हार के डर से चुनावों निकाय चुनावों से भाग रही है। सच तो ये है कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। आज नहीं तो कल भाजपा सरकार को राज्य में निकाय चुनाव कराने ही पड़ेंगे। फिर जनता इनको उचित जवाब देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।