Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

आश्वासन के बाद शहीद को भूल गई भाजपा सरकार, पूर्व भाजपा सांसद तरुण विजय ने दिलाई याद

पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नाम से सरकार की ओर से की गई घोषणा के पूरा नहीं होने पर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने भी दुख जाहिर किया।

पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नाम से सरकार की ओर से की गई घोषणा के पूरा नहीं होने पर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने वादे पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार के साथ ही देहरादून नगर निगम के मेयर को पूर्व में की गई घोषणा की याद दिलाई। उन्होंने आग्रह किया कि मेजर विभूति के नाम से नेशविला रोड का नामकरण शीघ्र किया जाए।
तरुण विजय ने कहा कि बार बार दिए आश्वासन जो दिया गया, उसे सरकार को निभाना चाहिए। उत्तराखंड युद्ध स्मारक के अध्यक्ष तरुण विजय ने सरकार से कहा कि हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी मेजर विभूति ढौंडियाल की पूज्य माताजी ने उनसे आग्रह किया कि अनेक मुख्यमंत्रियों तथा महापौर द्वारा आश्वासन व बयान के बावजूद अभी तक नेशवीला मार्ग मेजर विभूति के नाम नहीं किया गया है। जो कि दुखत है।
उन्होंने कहा कि देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा को इस बारे में याद दिलाया था पर दुःख है बलिदानी सैनिकों के परिवार को दिया आश्वासन पूरा नहीं किया गया। उन्होंने सरकार व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नेशवीला रोड का अमर बलिदानी मेजर विभूति के नाम पर नामांतरण का किया जाए। साथ ही इसका शीघ्र उद्घाटन किया जाए। यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।